Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

सर्दी की विदाई के साथ बंगाल में सुहावना मौसम, और बढ़ेगा तापमान

हालांकि विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब नए सिरे से ठंड बढ़ने की कोई आशंका नहीं है

03 Feb 2026

सर्दी की विदाई के साथ बंगाल में सुहावना मौसम, और बढ़ेगा तापमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम सामान्य हो चला है। भले ही अब कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही हो, लेकिन सुबह और शाम के वक्त हल्की सर्दी का एहसास अब भी बना हुआ है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, धूप की तीव्रता बढ़ रही है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण फिलहाल दक्षिण बंगाल में मौसम ऐसा ही बना रहेगा, हालांकि यह सुहावना हालात ज्यादा दिनों तक टिकने वाले नहीं हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह दक्षिण बंगाल से सर्दी की विदाई लगभग तय है।
मंगलवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। केवल कोलकाता ही नहीं, बल्कि दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान फिलहाल 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को श्रीनिकेतन में न्यूनतम तापमान 11.6, झाड़ग्राम में 14.8, बांंकुड़ा में 13.0 और कल्याणी में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखा जा रहा है, लेकिन सूरज निकलते ही आसमान साफ हो जा रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फरवरी के अंत तक कोलकाता का अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस होने लगेगा।
वहीं, उत्तर बंगाल में फिलहाल मौसम काफी सुखद बना हुआ है, हालांकि कोहरे का प्रभाव जारी है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर जिलों में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाकों में तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि मैदानी जिलों में तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल के तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने बताया है कि इस समय देश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं और आने वाले दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के बनने की संभावना है। इसी वजह से बंगाल में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब नए सिरे से ठंड बढ़ने की कोई आशंका नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में सुहावना मौसम, और बढ़ेगा तापमान
हालांकि विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब नए सिरे से ठंड बढ़ने की कोई आशंका नहीं है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News